Ficool

Billionaires Love or revenge

sainaj
7
chs / week
The average realized release rate over the past 30 days is 7 chs / week.
--
NOT RATINGS
564
Views
VIEW MORE

Chapter 1 - Billionaires Love or revenge –1

बजाज एंटरप्राइजेज....

एक विशाल और शानदार बिल्डिंग में जिसका नाम है "बजाज एंटरप्राइजेज"। यह बिल्डिंग आधुनिक वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां बहुत से लोग मिल कर काम कर रहे थे और अपने अपने काम में व्यस्त थे। काम करते हुए वह एक दूसरे से बातें भी कर रहे थे। इतना busy होने के वावजूद भी वह एक दूसरे की बातों को सुन रहे थे और जवाब भी दे रहे थे। सब लोगों को देख कर लग रहा था कि मानो वह अपने काम करने में बहुत ही खुश हैं। उन लोगों का ध्यान अपने काम पर भी था और एक दूसरे के बातों पर भी। तभी एक स्टाफ बॉय भागता हुआ आया और सबको चिल्ला कर कहने लगा।

"सब लोग उठ जाओ लेडी बॉस आ रही हैं!!!"

सबका ध्यान उस स्टाफ बॉय पर गया और उसकी बात सुन सब लोग जल्दी से उठ खड़े हुए और बिल्कुल शांत हो गए। किसी ने भी एक भी शब्द तक नहीं कहा। और वह सब लिफ्ट की तरफ देखने लगे।🛗 लिफ्ट से कोई ऊपर की तरफ आ रहा था,,, और वह लोग लिफ्ट खुलने का इंतज़ार कर रहे थे। तभी लिफ्ट खुला और एक लेडी लिफ्ट से बाहर आई। उसके साथ साथ दो लड़के भी थे जो कि उसके पीछे ही खड़े हुए थे। वह लेडी जैसे जैसे उन लोगों के पास आ रही थी सबकी धड़कने बहुत तेज होती जा रही थी। उस लेडी के पीछे पीछे उसके दो सेक्रेटरी भी चले जा रहे थे। वह लेडी उन सबके बीच में रूकी और सबको अच्छी तरह से देखने लगी।

सबकी तरफ उसने नज़रे फेर कर देखा। उसकी नज़रे एक दम से जाकर रूकी तो एक लड़के के ऊपर। उस लड़के की तरफ देखते ही उस लेडी ने अपने कदम उसकी तरफ बढ़ा दिया। वह लड़का उसे उसके पास बढ़ता देख घबरा गया। और सब भी घबरा गए। उस लड़के के पास जाकर उस लेडी ने उसके शर्ट का कॉलर पकड़ा जहां लिपस्टिक का दाग लगा हुआ था। लिपस्टिक के दाग को देख वह लेडी हल्की सी मुस्कान के साथ बोली।

"लिपस्टिक....!! यहां तुम काम कर रहे थे या इश्क की रंगरलियां, हा!!"

"सॉरी लेडी बॉस सॉरी!! अगली बार से नहीं होगा ऐसा!!"

वह लड़का डर से और शर्मींदेगी से बोला और अपने नज़रे झुकाली। और उसके साथ साथ जिस लड़की का लिपस्टिक का दाग था उसने अपनी नज़रे झुकाली शर्मींदेगी से।

लेडी बॉस:"होना भी नहीं चाहिए...!! नहीं तो क्या होगा ये तुम अच्छी तरह से जानते हो!! तुम्हे यह भी बहुत अच्छी तरह से पता है मैं अपने काम को लेकर कितनी रिस्पॉन्सिबल हूं।"

उसने बड़े ही एटीट्यूड में कहा। ये कह कर उसने उसका कॉलर ठीक किया और अपने कैबिन की तरफ बढ़ गई। उसके साथ साथ वह दो सेक्रेटरी भी बढ़ गए। सब ने उसके जाने के बाद एक लंबी सांसे छोड़ी। और वह लड़का अपना कॉलर फिर से अच्छे से ठीक कर के अपनी जगह पर बैठ गया। वह लेडी अपने केबिन में जाकर ही अपने जगह पर बैठने के लिए आगे बढ़ गई। उसके दोनों सेक्रेटरी में से एक सेक्रेट्री ने कहा।

"मैम आपकी एक मीटिंग है साढ़े नौ बजे मि.बर्मा के साथ और उसके बाद ही साढ़े दस बजे एक और मीटिंग है और वो है आपकी दूसरी कंपनी "क्लोसेट कलेक्शंस" में!!"

वह लेडी अपने चेयर में बैठ कर ही उसकी तरफ देखती है और पैर के ऊपर पैर रख कर कहती है।

"हम्म!! थैंक यू बताने के लिए अब तुम दोनों जा सकते हो!!"

उसके कहते ही वो दोनों सिर झुका कर जी लेडी बॉस कह कर चले जाते हैं। वह लेडी अपने बिजनेस लैपटॉप को खोल कर कुछ लिखने लगती है।

अब बताते हैं इनके बारे में.....👉🏻🤗

सिया बजाज:- सिया बजाज एक फैशन डिजाइनर हैं और साथ ही साथ एक बिज़नेस वोमैन भी। मुंबई के नंबर वन बिजनेस वुमन है। इनकी उम्र 22 साल है और हाइट 5 फीट 4.5 इंच है। सिया ने अपने अनोखे और आकर्षक डिजाइन्स से फैशन उद्योग में एक अलग पहचान बनाई है। उनके डिजाइन्स में आधुनिकता और पारंपरिकता का अद्भुत मेल है, जो आज के युवाओं की पसंद को पूरा करता है। सिया बजाज का बिजनेस पुरे मुंबई का सबसे बड़ा बिज़नेस हैं।

सिया की बस एक ही शौक है वो है अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाना और उसने वही ही किया है,,, पूरी मुंबई में उसके नाम का हर बार जिक्र होता है। सिया बजाज एक एटीट्यूड और खडूस टाइप लड़की हैं,, सिया को गुस्सा बहुत ही जल्दी आ जाती है। और इसी वजह से ही सब एम्प्लॉय उससे डरते हैं। सिया को सब "लेडी बॉस" कह कर पुकारते हैं। सिया अपने पर्सनल लाइफ को और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखती है। चाहे वह अपने प्रोफेशनल लाइफ में शख्त क्यों न हो पर वो अपने पर्सनल लाइफ में बहुत ही अच्छी और नरम रहती हैं। सिया की मां और एक वहन है,,, पापा न होने की वजह से वो ही अब अपने पापा के बिज़नेस को हैंडल कर रही है।

कुछ देर बाद एक लड़की आती है सिया के कैबिन के डोर में और डोर नॉक करती है। सिया बिना ही उसकी तरफ देखे बगैर ही अंदर आने के लिए कह देती है। वह लड़की मुस्कुराती हुई अंदर आती है और सिया के डेस्क के सामने खड़ी हो कर कहती है।

"मैम आपकी कॉफी??"

सिया एक फाइल साइन कर रही थी वह बिना उसकी तरफ देखकर बोलती है।

"मेरे पास रख दो!!"

उसके कहते ही वह लड़की उसके पास आती है और जैसे ही डेस्क के ऊपर कॉफी रखने जाती है उसका पैर फिसल जाता है और वो कॉफी जैसे ही सिया के फाइल के ऊपर पड़ती इससे पहले ही वह उसे पकड़ लेती है पर अफसोस वो कॉफी उछाल कर सिया के फाइल में गिर जाती है। सिया तभी अपने फाइल की तरफ देखती है जिस पर वो अपना साइन कर रही थी और उसकी हैंडराइटिंग भी बिगड़ जाती है। वह लड़की डर से माफ़ी मांगने लगती है।

"सॉरी मैम सॉरी!!"

सिया बिना ही किसी भाव के बोलती है:"इट्स ओके!!"

वह लड़की हैरानी से कहती है।

"क्या...?? क्या.... क्या कहा आपने मैम??"

सिया उस लड़की की तरफ देख कर जवाब देती है।

"इट्स ओके!!"

वह लड़की:"मैम... आप.... आप सीरियस हैं!!"

सिया:"हां!! मैं सीरियस हूं ये कोई बड़ी बात नहीं है,,,है न!!"

वह लड़की:"ह... ह.... हां!! मतलब ना!!"

सिया मुस्कुराती हुई बोलती है।

"इट्स ओके ऐसा हो जाता है कभी कभी!! इंसानों से तो गलती होती रहती है!!"

फिर वह उस फाइल को उठा कर उसे दिखा कर कहती है "और ये फाइल!! ये फाइल तो बेकार है इसका कोई काम नहीं है यहां!! फालतू है!!"

वह लड़की उसकी बात सुन हैरान हो जाती है फिर भी वह उससे डरने लगती है और हां या ना में जवाब देने लगती हैं।

लड़की:"मैम!! मैं आपके लिए एक और बार कॉफी बना कर लाती हूं!!"

कह कर वह उस कॉफी के कप को जैसे ही उठाती है सिया बोलती है।

सिया:"कोई जरूरत नहीं है!! तुम आराम से जाओ हा और ये फालतू सा फाइल भी लेकर जाना साथ में नहीं तो किसी और को बुला देना।"

वह लड़की हां में सिर हिला कर जैसे ही जाने लगती है सिया उसे बीच में ही रोक लेती है।

"और सुनो!! (रुडली तरीके से कहती है) आइंदा.... मेरे कैबिन में,,, कभी मत आना बल्की मेरे कैबिन में क्या मेरे ऑफिस में भी तुम दिखनी नहीं चाहिए यू अंडरस्टैंड!!"

वह लड़की पहले तो यह सुनकर शॉक्ड होती है फिर डर कर कहती है: "मैम प्लीज़...."

सिया जोर से चिल्लाते हुए बोलती है: "मैं ने अभी क्या कहा तुम्हें सुनाई नहीं दिया?? जाओ और एक स्टाफ गर्ल को बुलाओ अभी के अभी!!"

वह लड़की घबराती हुई कहती है: "ओके मैम ओके मैम!!"

कह कर जल्दी से चली जाती है। सिया उस फाइल को गुस्से से सामने कैबिन डोर की तरफ फेक देती है और उस फाइल की पेपर्स फर्श पर बिखर जाती है। वह लड़की जैसे ही सिया के कैबिन से बाहर आती है तो वह खड़े खड़े ही रोने लगती है। उसे रोता देख सभी एम्प्लॉय उसके पास आते हैं और पूछते है।

एक लड़की:"क्या हुआ तुम रो क्यों रही हो??"

वह लड़की कुछ नहीं बोलती तो एक लड़का कहता है।

"शायद लेडी बॉस ने इसे नौकरी से निकाल दिया है,, यही बात है न!!"

वह लड़की बच्चो की तरह रोते हुए कहती है:"हांआआआआ....😩!! मैं ने कुछ भी नहीं किया फिर भी लेडी बॉस ने मुझे निकाल दिया!!"

दूसरी लड़की बोलती है: "ऐसा नहीं हो सकता!! बिन वजह के लेडी बॉस नहीं निकलती किसी को,,, शायद तुमने ही कुछ किया है!! बताओ क्या किया है??"

वह लड़की उदासी स्वर में बोलती है: "मैं ने गलती से कॉफी उनकी फाइल में गिरा दी...!!!"

"क्याआआ!!!!"

सब हैरानी में बोल उठे।

दूसरी लड़की:"ये तो तुमने ठीक नहीं किया!! लेडी बॉस तो बहुत ही गुस्सा होंगी तुम पर....

"और साथ ही साथ हम से भी!!" एक और लड़की बोल उठी।

वह लड़की जिसने कॉफी गिरा दी थी उसने कहा: "लेडी बॉस ने एक स्टाफ गर्ल को बुलाने के लिए कहा है!! जाओ तुम लोग स्टाफ गर्ल को बुलाओ मैं चलती हूं!!"

ये कह कर वह जल्दी जल्दी वहां से चली गई। उसे एक और लड़की ने रोका भी पर वह सुनी नहीं।

"अब क्या होगा?? अब लेडी बॉस तो बहुत गुस्सा करेंगी हम पर,,, जब वह गुस्सा होती है न तो इस बिल्डिंग में तूफान आ जाती है तूफान!!"

कहते ही सब उदास हो गए और चिंता करने लगे कि क्या होगा अब??? लेडी बॉस का मूड कैसे ठीक करें??

उधर सिया अपने लैपटॉप में कुछ लिख रही होती है। तभी उसका फ़ोन बजा,,, उसने बिना ही फोन की स्क्रीन देखे बगैर ही कॉल उठाया। उधर से आवाज आई।

"हैलो दी!! आप बिजी तो नहीं है न!! अच्छा सुनिए,,, मैं अभी कॉलेज आई हूं!! आप जब घर जाएंगी तब मुझे प्लीज़ पिक कर लीजिएगा।"

सिया मुस्कुराती हुई बोली: "अच्छा ठीक है कर लूंगी पिक तुझे!! वैसे तूने तो कहा था कॉलेज नहीं जाएगी तो ऐसे अचानक कॉलेज क्यों चली गई??"

सिया की वहन सान्वी:"हां मन तो नहीं था जाने का पर,,, सोचा घर पर रह कर भी क्या करूं इसलिए कॉलेज आ गई!!"

सिया:"अच्छा!! अच्छी बात है!! आ गई कॉलेज!! कॉलेज का दीन कैसा गया ये बताना और अपना ख्याल रखना ओके बाय!!"

सान्वी:"ओके दी बाय,,,आप भी अपना ख्याल रखना!! See you!!"

सिया ने मुस्कुराते हुए कॉल कट कर दिया और अपने काम में लग गई। कुछ देर बाद वह अपने मीटिंग रूम में आई और अपने क्लाइंट के साथ मीटिंग करने लगी। कुछ देर बाद सिया अपने ऑफिस से निकल कर सीधा अपने वहन के कॉलेज के लिए निकल गई। कॉलेज जाते ही उसने देखा कि सांवी अपने कंधे पर बैग लिए और हाथों में कुछ किताबे लिए उसका ही इंतज़ार कर रही थी। सिया की कार उसके पास आते ही सांवी कार के अंदर आ गई और बोली।

"उफ्फ...!! थैंक यू दी थोड़ा जल्दी आने के लिए!! नही तो मैं ने सोचा था कि आप आएंगी ही नहीं!!"

सिया रियर व्यू ग्लास से सांवी को देखती हुई बोली।

"तू ने तो कॉल कर दिया था मुझे,,,तो क्यों नहीं आती!!"

सांवी उत्सुकता से बोली: "अच्छा दी क्या आप मुझे आइस क्रीम खिलाने लेकर जाएंगी??"

सिया:"नही!!"

नही सुनकर सांवी का मूंह लटक गया। फिर सिया ने मुस्कान के साथ कहा।

"हां बाबा लेकर जा रही हूं,,, अब मूंह तो मत लटका!!"

सांवी ने उसकी बात सुनकर मुस्कुरा दिया और कहा।

"लव यू दी एंड थैंक यू!!"

सिया:"थैंक यू आइस क्रीम खाने के बाद बोलना!!"

कहते हुए सिया ने कार आइस क्रीम की शॉप की तरफ घुमाई। वो दोनों आइस क्रीम के शॉप में आए और सिया ने सांवी को उसकी फेवरेट आइस क्रीम खरीद कर दि। वो दोनों कार के बाहर खड़े खड़े मजे से आइस क्रीम खा रहे थे।

***तो आप लोगों ने देख ही लिया कि सिया जैसे अपनी ऑफिस में रूड और एटीट्यूड में रहती हैं वैसे ही वह अपने फैमिली के साथ खुश और बहुत ही अच्छी मूड में रहती है!! वह अपने प्रोफेशनल लाइफ को और पर्सनल लाइफ को अलग ही रखती है***

अब आगे पढ़े.....

एक अनजान लड़का, हुडी पहना हुआ, दूर से सिया बजाज की तरफ देख रहा था। उसकी आंखें लाल थीं, और उनमें बदले की आग जल रही थी। वह बिल्कुल शांत था, लेकिन उसकी आंखें सिया के लिए नफरत से भरी हुई थीं।

उसके मुंह पर एक मास्क था, जो उसका चेहरा छुपा रहा था। सिर्फ उसकी लाल आंखें दिखाई दे रही थीं, जो सिया की तरफ टिकी हुई थीं। सिया इस बात से अनजान थी कि कोई उसे छिपके देख रहा है।

वह लड़का एक दीवार के कोने में खड़ा था, और उसकी उपस्थिति से आसपास के लोग डर रहे थे। जो भी उसके पास से गुजरता, उसकी लाल आंखों को देखकर डर जाता।

अचानक, एक लड़का उसके सामने पड़ गया। उस लड़के ने जब हुडी पहने हुए लड़के की तरफ देखा, तो उस हुडी पहने हुए लड़के ने अपनी लाल आंखों से उसकी तरफ देखा। उसकी आंखें गुस्से से लाल थीं, ये देख वह लड़का डर के मारे जमीन पर गिर गया। जल्दी से छटपटाते हुए, वह वहां से भाग गया।

सिया अभी भी इस बात से अनजान थी, लेकिन उस लड़के की उपस्थिति ने आसपास के माहौल को डरावना बना दिया था।

कोन है ये लड़का जो सिया को इतनी नफरत निगाहों से देख रहा था और क्यों? क्या वह लड़का सिया के अतीत से जुड़ा हुआ है? अगर हां तो क्या होगा जब सिया बजाज और यह शख्स आमने सामने आयेंगे? क्या तब से सिया की जिंदगी बदल जाएगी? क्या वह लड़का किसी बड़े अपराध का हिस्सा है या सिर्फ एक व्यक्तिगत बदला लेना चाहता है?

यह सब जानने के लिए पढ़ते रहिए...

"𝐁𝐢𝐥𝐥𝐢𝐨𝐧𝐚𝐢𝐫𝐞'𝐬❥❥𝐋𝐨𝐯𝐞 𝐨𝐫 𝐫𝐞𝐯𝐞𝐧𝐠𝐞"

**तो आप सब बताइए मेरी ये कहानी आप लोगों को कैसी लगी पढ़ कर,,, और प्लीज़ अपनी समीक्षा करिएगा आप लोगों की समीक्षा पाकर ही मैं इस स्टोरी की अगला भाग दूंगी। आप लोगों को पढ़ कर पता ही चल गया होगा कि ये कहानी है लव और रिवेंज की जहां प्यार दिखाया जायेगा और नफरत भी। मैं पहली बार बिलियनर्स स्टोरी लिख रही हूं तो प्लीज़ मुझे सपोर्ट करें और अपनी प्यारी प्यारी समीक्षा देते रहिए..... और आप लोगों को स्टोरी कैसी लग रही है बताते रहिएगा..... धन्यवाद 😊🙏🏻**